Araria News: दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में सुबह से होती रही पूजा-अर्चना
अररिया, जुलाई 30 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता गुरू पूर्णिमा को लेकर जिले का आध्यात्मिक माहौल है। इस अवसर पर शहर के दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में सुबह प्रात: काल 6:30 बजे से पूजा अर्चना का कार्यक्रम शुरू हुआ। संध्या काल से 7:15 बजे धूप आरती के बाद महाभोग प्रसाद वितरण किया गया। प्रात: काल से ही श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते रहे। साईं मंदिर पूजा कमेटी के अध्यक्ष विशाल भरत ने बताया कि यह जिले का पहला साईं मंदिर है जहां इतना भव्य आयोजन हुआ। बताया कि पूजा-अर्चना व आरती के बाद सत्यनारायण पूजा हुई। दोपहर में महाभोग लगा। धार्मिक आयोजन के सफल आयोजन को लेकर पूजा कमिटी के सदस्य अनुज भारत, स्वपनिल, रिया, प्रताप पण्डितजी, सरोज शर्मा, अश्वनी (सोनल) , आरोही , आरभ, अथर्व एवं अद्वैत आदि सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- Araria News: अररिया शहर के ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.