Araria News: दिवंगत जगदीश अग्रवाल की स्मृति में पुन: शुरू होगा 'जग्गू रनिंग शील्ड'
अररिया, अगस्त 21 -- Araria News: फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व. शिवदत्त राय अग्रवाल के अग्रज पुत्र जगदीश अग्रवाल का विगत 11 अगस्त 2026 को इलाज के क्रम में दिल्ली के गुरुग्राम में निधन हो गया। उनके निधन से फारबिसगंज के सामाजिक एवं खेल जगत में शोक की लहर है। जगदीश अग्रवाल फारबिसगंज के ली एकेडमी तथा फारबिसगंज कॉलेज के छात्र रहे थे। छात्र जीवन से ही उनकी खेलों में गहरी रुचि थी। वे क्रिकेट एवं फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते थे। खेल के प्रति उनके इसी लगाव की स्मृति आज भी फारबिसगंज में जुड़ी हुई है। लगभग वर्ष 1970 के आसपास ली एकेडमी में उनके नाम पर 'जग्गू रनिंग शील्ड इंटर क्लास फुटबॉल टूर्नामेंट' का आयोजन हुआ करता था।
जगदीश अग्रवाल की याद में खेल आयोजनों का आयोजन 17 अगस्त 2026 को फारबिसगंज स्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.