Araria News: दस साल पहले पंचायत सचिव के पुत्र की हत्या से चर्चा में आया था पप्पू
अररिया, अक्टूबर 15 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। अपने सगे छोटे भाई विपिन यादव को गोली मारने वाला पप्पू यादव का नाम करीब दस वर्ष पहले भी हत्याकांड को लेकरचर्चा में आया था। बताया जाता है कि अचरा पंचायत के पंचायत सचिव ब्रह्मदेव यादव पंचायत में विभिन्न मदों की राशि के वितरण के बाद घर लौट गए थे। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे वह अपने पुत्र जयशंकर के साथ काले रंग की बोलेरो से नरपतगंज आ रहे थे। इसी दौरान गढ़िया के पास घात लगाकर उन पर हमला किया गया। घटना में लूटपाट किए जाने और पंचायत सचिव के पुत्र की गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। इस मामले में पप्पू यादव का नाम सामने आया था और वह करीब दस वर्षों तक जेल में रहा। जेल से निकलने के बाद अब उसका नाम कथित तौर पर स्मैक तस्करी से जुड़ने की चर्चा है। यह भी पढ़ें- Araria News: आपसी विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.