Araria News: दस लीटर देशी शराब बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार
अररिया, अगस्त 17 -- Araria News: भरगामा, ए.सं.। भरगामा थाना पुलिस ने शराब बरामदगी के मामले में अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दस लीटर देसी शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर एसआई नितेश सिंह, एसआई रौशन कुमार, एएसआई मृत्युंजय कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के जवानों ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के शेखपुरा वार्ड संख्या छह निवासी योगेन्द्र मल्लाह के पुत्र अजय मल्लाह को उसके घर से गिरफ्तार किया। वहीं, विषहरिया आदिवासी टोला में शराब बेचने के आरोप में जानकीनगर थाना क्षेत्र के चकमका बाजार निवासी कमलेश्वर साह के पुत्र गणेश साह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विषहरिया आदिवासी टोल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.