अररिया, नवम्बर 9 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अररिया प्रखंड के शरणपुर पंचायत के दभड़ा में उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं रहने से लोगों खासकर महिलाओं और बच्चे को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय समाजसेवी संतोष कुमार झा, पिंकू झा, शंभू नाथ झा, राजेश झा, बिनोद झा, रामकृष्ण मिश्र आदि ने बताया कि अगर गाँव में कोई महिला, बच्चा और बुजुर्ग बीमार हो जाता हर तो उनलोगों को आठ किलो मीटर दूर कुर्साकांटा ले जाना पड़ता है। अधिक जरूरत पड़ने पर स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाना पड़ता है। इससे काफी परेशानी होती हर। ग्रामीणों ने डीएम से दभडा में उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...