Araria News: तेरापंथ भवन में रामलीला का भव्य मंचन, डिजिटल रावण दहन ने बांधा समां
अररिया, अक्टूबर 22 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। विजयादशमी के पावन अवसर पर बुधवार की संध्या स्थानीय तेरापंथ भवन परिसर में रामलीला समिति की ओर से भव्य रामलीला का मंचन किया गया। कोलकाता की चर्चित मंगल मूर्ति नृत्य नाट्य ग्रुप की संचालक मधुमिता दास के निर्देशन में आयोजित इस रामलीला में संपूर्ण रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला में अशोक वाटिका प्रसंग, भगवान श्रीराम का वनवास, वनवास के दौरान आईं कठिनाइयां, लक्ष्मण और हनुमान की वीरता, रावण के साथ युद्ध तथा अंततः अधर्म पर धर्म की विजय को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। इसके बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने और उनके राज्याभिषेक का भव्य दृश्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में महाआरती के आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.