Araria News: तेज रफ्तार ट्रक के ठोकर से बाइक सवार किसान की मौत, सड़क जाम
अररिया, अक्टूबर 24 -- तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से किसान की मौत Araria News: नरपतगंज (अररिया) ए.सं.। नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन पर चकरदाहा राय टोला के समीप शनिवार की शाम करीब चार बजे दिन में तेज रफ्तार ट्रक की की चपेट में आने से बाइक सवार 55 वर्षीय किसान कलानंद ऋषिदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर विरोध जताया। इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। मृतक की पहचान बढ़ेपारा पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी कलानंद ऋषिदेव पिता भुटाई ऋषिदेव बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कलानंद ऋषिदेव शनिवार को अपने निजी काम से भारतीय स्टेट बैंक की चंदा शाखा गए थे। बैंक का काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.