अररिया, अक्टूबर 25 -- जलसे में शिक्षा और सामाजिक सुधार पर जोर Araria News: पटेगना। एक संवाददाता। सदर प्रखंड के अररिया बस्ती पंचायत के वार्ड आठ अंतर्गत मोमिन टोला बैरगाछी में बीती रात एक दिवसीय जलसा सिरतुन नवीं व इसलाहे मुआशरा का आयोजन किया गया। जलसे की अध्यक्षता मुफ्ती अलीमुद्दीन साहब कासमी ने की। मौके पर मौलाना मुफ्ती अतहरूल कासमी, जियाउल्लाह जिया रहमानी सुपौल, इनामुल बारी कासमी, कारी शोहराब चापदानी कोलकाता, मौलाना मो अयाज कासमी, तैयब कासमी, आलमगीर, सायरे इस्लाम कारी सरफराज, सायरे इस्लाम कारी अमानुल्लाह कमर सानी आदि मौजूद थे। अपने तकरीर में मुफ्ती अलीमुद्दीन साहब ने कहा कि इल्म हर मुसलमान मर्द व औरत पर फ़र्ज़ है। तालीम ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन ही हासिल करें। शिक्षा का केंद्र जाकर शिक्षा हासिल करें। वहीं सायरे इस्लाम कारी कमरू जमा कमर नौमानी ...