Araria News: ताराबाड़ी हटिया से बाइक की हुई चोरी
अररिया, जुलाई 10 -- Araria News: पटेगना। एक संवाददाता सदर प्रखंड के ताराबाड़ी हटिया से बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे अज्ञात चोरों ने एक बाइक की चोरी कर ली। पीड़ित बाइक मालिक जमुआ पंचायत के वार्ड संख्या छह अंतर्गत खमगड़ा गांव निवासी सारंगधर झा का पुत्र विपेन्द्र कुमार ने ताराबाड़ी थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने बीआर 11बीएच 1638 संख्या की होंडा बाइक के हेंडिल को लॉक कर हटिया में सब्जी खरीदने चला गया। सब्जी खरीदकर लौटा तो बाइक गायब था। खोजबीन करने के बाद पता नहीं चलने पर ताराबाड़ी पुलिस को लिखित आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगायी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पहसारा से बाइक ले उड़ा चोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.