Araria News: तस्करी की दो मवेशी जब्त, तस्कर फरार
अररिया, नवम्बर 14 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी पुलिस ने गुरुवार को नेपाल से ला रहे दो मवेशी को पहुंसी से जब्त किया। हालांकि कारोबारी भागने में सफल रहा है। थानेदार विकास कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेपाल से मवेशी ला रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर पहुंसी पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति दो मवेशी लेकर नेपाल की और से आ रहा है। पुलिस गाड़ी पर नजर पड़ते ही कारोबारी मवेशी छोड़ कर भागने में सफल रहा। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मवेशियों को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कंटेनर से 32 मवेशी बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार पुलिस फरार तस्कर की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.