अररिया, अगस्त 17 -- Araria News: अररिया,निज संवाददाता तेरापंथ भवन परिसर में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मण्डल व तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में ध्वजारोहण व तप अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तपस्विनी अनीता देवी बेगवानी की 22 दिवसीय तपस्या का भावपूर्ण अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ महिला मण्डल की बहनों द्वारा मंगलाचरण से किया गया।इसके बाद तेरापंथ कन्या मण्डल की बहनों ने भावपूर्ण गीतिका प्रस्तुत कर तपस्विनी की तप साधना के प्रति श्रद्धा व अभिनंदन के भाव व्यक्त किया।समारोह में नेपाल- बिहार जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के उपाध्यक्ष सागरमल चिंडालिया, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष व तपस्विनी के पुत्र अंकित बेगवानी, तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक...