Araria News: तपती गर्मी ने बाजार की रौनक छीनी, अस्पतालों में बढ़े मरीज
अररिया, अगस्त 26 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता तेज धूप और भीषण गर्मी का असर जन जीवन पर साफ दिखाई दिया। सुबह से ही आसमान से बरस रही तीखी धूप के कारण रानीगंज बाजार में आम दिनों की अपेक्षा लोगों की आवाजाही काफी कम रही। रानीगंज काली मंदिर चौक, पुरानी हाट, ब्लॉक चौक, अस्पताल चौक आदि जगह जहां सामान्य दिनों में ग्राहकों और राहगीरों की भीड़ रहती है, वहीं दोपहर के समय सड़कें काफी हद तक सूनी नजर आई। तेज धूप और तपती गर्मी के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलते दिखे। भीषण गर्मी का सीधा असर बाजार के कारोबार पर भी देखने को मिला। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे। दोपहर के समय कई दुकानों पर इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आए। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ दिन के समय बाजार में ग्राहकों की संख्या कम हो गई है। खास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.