Araria News: डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहे सड़क में गड़बड़ी की शिकायत, ग्रामीणों में आक्रोश
अररिया, अगस्त 1 -- Araria News: भरगामा, एक संवाददाता जयनगर में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सड़क में अनियमितता का मामला सामने आने से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि जेबीसी (जानकी नगर ब्रांच कैनाल) नहर के पश्चिमी सुरक्षा बांध को काटकर उसकी मिट्टी निर्माणाधीन सड़क पर डाल दी गई, जिससे एक ओर नहर की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है तो दूसरी ओर सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ग्राम कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल फारबिसगंज की देखरेख में सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पहले काला बड़ा मेटल के जगह उजला गिट्टी बिछाई गई थी, लेकिन बाद में रात के अंधेरे में निर्धारित छोटे गिट्टी की जगह मिट्टी डाल दी गई। आरोप है कि यह मिट्टी जेबीसी नहर के पश्चिमी सुरक्षा बांध को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.