Araria News: डेटा ऑनलाइन होने से रिपोर्टिंग आसान, बेहतर तरीके से हो रही स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी
अररिया, अक्टूबर 18 -- Araria News: सिकटी, एक संवाददाता। एम आशा एप के संचालन को लेकर सीएचसी सिकटी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अजमत राणा की अध्यक्षता में आशा फेस्टिलेटर के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. आशा कार्यकर्ताओं को ऐप के माध्यम से किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर जन्म, मृत्यु, गर्भवती महिलाओं का प्रसव व योग्य दंपती का सर्वे सीधे ऐप पर दर्ज करेगी। इसके अलावा मलेरिया, फाइलेरिया, डायरिया, एईएस, लू से बचाव, बुखार व टीबी जैसे रोगों से जुड़ी जानकारी व मरीजों का डेटा सीधे पोर्टल पर अपडेट किया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर जरूरी निर्देश, स्वास्थ्य अभियान व अलर्ट सीधे ऐप के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं को मिलते हैं, जिससे कार्य में पारदर्शिता व गति आती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.