Araria News: डूबने से हुई महिला की मौत के मामले में यूडी केस दर्ज
अररिया, जुलाई 17 -- Araria News: पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के चंडीपुर गांव में सुरकिया धार स्थित डायवर्सन के समीप बीते 13 जुलाई की शाम नहाने के दौरान डूबने से 24 वर्षीया महिला नूतन की हुई मौत मामले में मृतका के पति संतोष पासवान के आवेदन पर पलासी थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। मृतका के पति ने उल्लेख किया है कि 13 जुलाई की शाम करीब पांच बजे उनकी पत्नी नूतन देवी अपने बेटे के साथ नहाने के लिए सुरकिया धार पुलिया के पास डायवर्सन के समीप गयी थी। इस क्रम में पुत्र को तेज बहाव में बहते देख पुत्र को बचाने के दौरान बेटे को तो बचा लिया लेकिन स्वयं तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में डूब गयी। यह भी पढ़ें- Purnia News: किशनगंज की युवती का शव बहकर पहुंचा पूर्णिया हल्ला होने पर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला, किंतु तब तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.