Araria News: डीएम ने विद्यालय में एमडीएम का लिया जायजा
अररिया, जुलाई 28 -- Araria News: भ्रमण के दौरान डीएम व एसपी भवानीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में भोजन कर रहे बच्चों से आत्मीयतापूर्वक मुलाकात की, उनसे पढ़ाई एवं भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा विद्यालय की रसोई का निरीक्षण कर स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनकी अपेक्षाओं की जानकारी ली तथा भरोसा दिलाया कि प्रशासन जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे के समाधान के लिए संवेदनशील एवं तत्पर है। इस अवसर पर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.