अररिया, अक्टूबर 27 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कार्य की समीक्षा की गई। इस क्रम में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अंतर्गत संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति, प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, पात्र लाभुकों को ससमय लाभ उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने तथा विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर श्र...