Araria News: डीएम-एसपी ने पूजा पंडालों का लिया जायजा, समितियों को दिए निर्देश
अररिया, अक्टूबर 15 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा को लेकर फारबिसगंज में प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को जिला पदाधिकारी विनोद दूहन और एसपी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों एवं पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर पूजा के प्रारूप, प्रस्तावित कार्यक्रमों, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम और एसपी ने सभी समितियों को आपसी समन्वय के साथ शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी सबसे पहले पटेल चौक स्थित काली मंदिर पहुंचे। इसके बाद बड़ा शिवालय में पूजा समिति के सदस्यों से बातचीत कर तैयारियों की जानकारी ली। यहां पूजा की विधि, का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.