Araria News: डीआईजी ने किया एसएसबी 56वीं वाहिनी का निरीक्षण, जवानों को दिए निर्देश
अररिया, अक्टूबर 11 -- Araria News: बथनाहा, एक संवादाता। एसएसबी के क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के उप-महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ ने 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा का औपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहिनी की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डीआईजी का स्वागत किया। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। डीआईजी ने वाहिनी परिसर में पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शस्त्रागार, परिवहन पार्क, अधिकारी मेस, अधीनस्थ अधिकारी मेस, जवान मेस, बैरक और कार्यालयों की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। इसके बाद अधिकारियों और शाखा प्रभारियों के साथ बैठक कर कार्यों में सुधार को लेकर निर्देश दिए।
फुटबॉल मैच और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.