Araria News: डाढ़ापीपर में छापेमारी कर 6.74 ग्राम स्मैक के साथ कारोबारी गिरफ्तार
अररिया, सितम्बर 5 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि एसएसबी 52 वीं बीओपी कुआड़ी और कुआड़ी पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर डाढ़ापीपर गांव में संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी कर 6.74 ग्राम स्मैक के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। कुआड़ी थानेदार विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पहुंसी पंचायत के डाढ़ापीपर वार्ड संख्या 14 में मो आशिक पिता मो इश्ताक स्मैक बेच रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर वरीय पदाधिकारी सहित एसएसबी को जानकारी दी गयी। इसके साथ ही एसएसबी के साथ मिलकर एक टीम का गठन कर बताए गए जगह पर पहुंच कर छापेमारी की गई तो एक व्यक्ति भागने लगा। एसएसबी और पुलिस के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ कर तलाशी लेने पर पन्नी में 6.74 ग्राम स्माइक बरामद किया गया। गिरफ्तार कारोबारी ने अपना नाम मो आशिक पिता मो इश्ताक बताया थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.