Araria News: ठनका की चपेट में आने से बहियार में किसान की मौत
अररिया, सितम्बर 20 -- Araria News: अररिया/हादसा: जोकीहाट (एस)। महलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्सेल पंचायत के बलुवा गांव स्थित बहियार में रविवार की दोपहर ठनका की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृत किसान बीरेन्द्र यादव (50 वर्ष) बलुआ गांव का ही रहने वाला था। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे बलुवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ठनका की चपेट में आने से बहियार में 50 वर्षीय किसान की मौतघटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को बीरेन्द्र यादव रोजाना की तरह अपने खेत में कृषि कार्य के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली सीधे खेत में काम कर रहे बीरेन्द्र यादव पर गिर पड़ी। ठनका की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.