अररिया, सितम्बर 20 -- Araria News: अररिया, निज संवाददाता। जिले में विधि-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में अहम फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत ट्रैफिक थानाध्यक्ष प्रेमचंद कुमार को फारबिसगंज सर्किल इंस्पेक्टर की कमान सौंपी है,वहीं फारबिसगंज के सर्किल इंस्पेक्टर धन प्रसाद को भारत-नेपाल सीमा पर स्थित संवेदनशील जोगबनी थाने का स्थायी थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: गलगलिया में रवि शंकर, गर्वनडांगा में सुनीता कुमारी बनी थानाध्यक्षपुलिस अधीक्षक का निर्णय एसपी द्वारा ​जारी जिलादेश के अनुसार, अब तक जिला ट्रैफिक थाने की कमान संभाल रहे पुलिस अधिकारी अब फारबिसगंज सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में अनुमंडल क्षेत्र के थानों के कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे। वहीं, फार...