अररिया, अक्टूबर 31 -- Araria News: ​अररिया,निज संवाददाता।डीएम के निदेश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग को शनिवार बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने फोरलेन पर घेराबंदी कर एक टैंकर से 2777 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। मौके से चालक व उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मद्यनिषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगंज के रास्ते फोरलेन होकर विदेशी शराब की एक बड़ी खेप फारबिसगंज की ओर भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही मद्यनिषेध-सह-थानाध्यक्ष के निर्देश पर अवर निरीक्षक शिवज्ञान कुमार के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।​इस दल में अवर निरीक्षक प्रीति कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक सोनालाल, मद्यनिषेध सिपाही और प्रतिनियुक्त गृहरक्षक ...