Araria News: टेढ़े-मेढ़े पैर से विकृत बच्चों का अब सदर अस्पताल में ही फ्री इलाज
अररिया, जुलाई 8 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता अररिया जिले के लिए यह एक अच्छी खबर है। क्लब फुट यानी टेढ़े-मेढ़े पैर से विकृत बच्चों के इलाज के लिए उनके अभिभावकों को अब नेपाल, सिलीगुड़ी, पटना सहित बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं है। आर्थिक परेशानी झेलने की भी आवश्यकता नहीं है। घर बैठे अररिया सदर अस्पताल में ही इन बच्चों का फ्री में इलाज होगा। अनुष्का फाउंडेशन के बैनर तले पैर की विकृति वाले ऐसे बच्चों का इलाज भी शुरू किया गया है। इस सुविधा के तहत जन्म से क्लब फुट से प्रभावित बच्चों का पूरी तरह फ्री में इलाज किया जाएगा। ताकि वे भविष्य में सामान्य रूप से चल फिर सके। सदर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुन्ना ने बताया कि ऐसे बच्चों का इलाज शुरू कर दिया गया है। बताया कि पहले दिन छह बच्चों का सफलतापूर्वक पोंसेटी कास्टिंग उपचार शुरू किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.