अररिया, सितम्बर 29 -- Araria News: ​अररिया,निज संवाददाता। 'टीबी मुक्त भारत'अभियान को गति देने और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के संकल्प के साथ लायंस क्लब ऑफ अररिया कोर्ट ने मानवता की मिसाल पेश की है। क्लब के सदस्यों ने सदर अस्पताल, अररिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लगातार तीसरे महीने मंगलवार को 15 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया।​ यह भी पढ़ें- तय अवधि तक नियमित दवा लें टीबी रोगीटीबी मरीजों के लिए पौष्टिक आहार मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और उन्हें शीघ्र स्वस्थ करने के उद्देश्य से तैयार इस विशेष फूड बास्केट में चावल, दाल, अंडा, सोयाबीन, मूंगफली, खाद्य तेल, नमक और ताजे सेब प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराए गए।​इस अवसर पर क्लब के सचिव लायन जकी अंसारी ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए...