Araria News: जोगबनी में बाल विवाह व नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान
अररिया, जुलाई 11 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी में जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह, नशामुक्ति, मानव तस्करी, बाल श्रम और बाल यौन शोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में एसएसबी का सहयोग रहा। मंदिरों, विद्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को जागरूक करते हुए बाल विवाह रोकने और किसी भी सूचना पर जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की अपील की गई। उपरोक्त जानकारी जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने दी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.