Araria News: जोगबनी मुख्य बाजार से हटाया गया अतिक्रमण
अररिया, अक्टूबर 6 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जोगबनी नगर परिषद प्रशासन की ओर से मंगलवार को मुख्य बाजार सहित ललित पथ क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान सड़क के दोनों किनारों पर बने स्थायी एवं अस्थायी ढांचों को हटाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगाई गई कई अस्थायी दुकानों और ठेला-खोमचा को भी हटाया गया।अभियान के दौरान सड़क पर वाहनों की अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। नगर प्रशासन की टीम ने कई वाहनों का चालान काटा गया । वहीं अतिक्रमण कर दुकान लगाने वाले कुछ दुकानदारों पर भी जुर्माना लगाया गया।नगर परिषद प्रशासन ने बताया कि सड़क और सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। इसी को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.