Araria News: जोगबनी चाणक्य चौक स्थित किराना दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान
अररिया, नवम्बर 9 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि दीपावली की रात जोगबनी नगर परिषद क्षेत्र के चाणक्य चौक स्थित एक किराना दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही फायर ब्रिगेड और जोगबनी थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय लोगों, पुलिस और दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस घटना में दुकान में रखा हजारों रुपये मूल्य का किराना सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें- Araria News: दीपावली की रात आग का तांडव, सात दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान पटाखे की चिंगारी अथवा शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.