Araria News: जोगबनी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुशील चंद्र तरफदार के निधन से शोक
अररिया, अगस्त 25 -- Araria News: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सीमावर्ती शहर जोगबनी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुशील चंद्र तरफदार के निधन की खबर से शहर में शोक की लहर है। उनके निधन पर चिकित्सकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मरीजों एवं शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। डॉ.तरफ़दार ने अपने जीवन का लंबा समय लोगों के स्वास्थ्य के लिए समर्पित किया। वे अपने सरल स्वभाव, सेवाभाव और चिकित्सकीय योगदान के लिए लोगों के बीच सम्मानित रहे। उनके निधन को समाज और चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। शोक व्यक्त करने वालों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.