Araria News: जोकीहाट में अलग-अलग मामले के नौ आरोपी गिरफ्तार
अररिया, अगस्त 20 -- Araria News: जोकीहाट(ए.सं.)। जोकीहाट थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में बीती रात पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कुल नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज मामले का अभियुक्त विक्कू ततमा शामिल हैं। अन्य मामलों में अभियुक्त मो मुस्लिम, मो युनूस को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने लाल वारंटी मो.श रफीक के साथ-साथ गैर-जमानती वारंट के मामलों में वांछित मो अख्तर व मो नईम तथा जोगिन मांझी, कार्तिक मांझी व विनय मांझी को भी धर दबोचा। थाना पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके के वारंटियो में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें- Araria News: जोकीहाट में गांजा व 7.5 लीटर देशी शराब बरामद यह भी पढ़ें- Bhagalpur ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.