Araria News: जोकीहाट प्रखंड मुख्यालय में निकली तिरंगा यात्रा
अररिया, अगस्त 13 -- Araria News: जोकीहाट (एस)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए बुधवार को जोकीहाट में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में प्रखंड एवं अंचल प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा सैकड़ों कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गेश कुमार एवं सीओ हर्ष हरि ने किया। बीडीओ ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की अखंडता व राष्ट्रीय एकता का संदेश और संकल्प है। यात्रा में नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शकूर, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि शहजाद आलम सहित अंचल, प्रखंड, थाना एवं अन्य विभागों के सैकड़ों कर्मी व जनप्रतिनिधि व आम लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- अररिया में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा, तिरंगे के रंग में रंगा जिला तिरंगा यात्रा किसान कॉलेज से प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.