अररिया, नवम्बर 4 -- जोकीहाट बीआरसी गोलीकांड में गिरफ्तारी Araria News: अररिया,निज संवाददाता। जिले के जोकीहाट बीआरसी में कार्यरत कर्मी को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त मुख्य अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त हथियार और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।मंगलवार की शाम एसडीपीओ सुशील कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि शनिवार की शाम जोकीहाट बीआरसी भवन में कोऑर्डिनेटर पद पर कार्यरत मटियारी पंचलयत के थपकोल निवासी उमर फारूख को अवैध हथियार से गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में जोकीहाट थाने में कांड संख्या दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक वि...