अररिया, अगस्त 13 -- Araria News: अर리아, वरीय संवाददाता जिला नियोजनालय, संयुक्त श्रम भवन अररिया के कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। जॉब कैंप में विभिन कंपनी द्वारा सेल्स ट्रेनी के पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन लिया जाएगा। इस संबंध में जिला नियोजनालय द्वारा बताया गया कि निर्धारित योग्यता रखने वाले बिहार के कोई भी बेरोजगार युवा इस जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जॉब कैंप में सेल्स ट्रैनी के कुल 20 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट एवं/या उससे ऊपर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसमें केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। चयनित अभ्यर्थियों ...