Araria News: जेबीसी नहर में डूबने से युवक की मौत
अररिया, सितम्बर 3 -- Araria News: भरगामा। निज संवाददाता जयनगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 में बुधवार सुबह जेबीसी नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सचेन राम के पुत्र चंदन कुमार राम के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार चंदन कुमार राम बुधवार सुबह करीब 7 बजे नहर किनारे शौच के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नहर से चंदन का शव बरामद किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मोरहर नदी में डूबने से युवक की मौत, 16 घंटे बाद बरामद हुआ शव स्थानीय ग्रामीण सुनील कुमार मेहता ने बताया कि चंदन की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी एक वर्ष की बेटी है, जबकि पत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.