अररिया, नवम्बर 26 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत किरकीचिया गांव की रहने वाली गुड़िया कुमारी आज अपनी अटूट मेहनत और 'सतत जीविकोपार्जन योजना' के सहयोग से संघर्ष से निकलकर एक आत्मनिर्भर महिला के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। गुड़िया कुमारी का जीवन सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक उनके पति की एक दुर्घटना (एक्सीडेंट) में मृत्यु हो जाने के कारण उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके तीन छोटे बच्चे (दो लड़के और एक लड़की) थे। परिवार का भरण-पोषण करने वाला कोई नहीं बचा था। उनके पास एक छोटी सी चाय की दुकान थी, जिससे किसी तरह वे गुजारा करने का प्रयास करती थीं, लेकिन बच्चों का पेट भरना और दो वक्त का भोजन जुटाना भी मुश्किल हो रहा था। इस स्थिति में दीदी काफी मायूस और लाचार हो चुकी थीं।

जीविका समूह से मिला सहारा...