Araria News: जीविका व आशा पद पर दोहरा लाभ लेने का आरोप
अररिया, अगस्त 13 -- Araria News: जोकीहाट(एस)। प्रखंड के भुना मजगामा पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में जीविका और आशा कार्यकर्ता के पद पर एक साथ कार्य कर दोहरा लाभ लेने का आरोप लगा है। स्थानीय ग्रामीण मो. शकील ने जिला परियोजना समन्वयक जीविका और जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कई महिलाओं पर जीविका के विभिन्न पदों के साथ आशा कार्यकर्ता के रूप में भी कार्यरत रहने का आरोप लगाया गया है। वहीं वार्ड संख्या 11 में पहले से आशा कार्यकर्ता के तैनात रहने के बावजूद दूसरी बहाली तथा भुना वार्ड संख्या 13 में बिना आमसभा के कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति का आरोप लगाया गया है। एक जीविका सीएम के कई महीनों से दिल्ली में रहने के बावजूद पद पर बने रहने की भी शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.