अररिया, जुलाई 16 -- Araria News: भरगामा, एक संवाददाता मंगलवार को ट्रैक्टर पलटने से घायल हुई रेखा देवी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज किया जा रहा है। रेखा देवी का पति उद्यानंद मंडल पंजाब में रहकर मजदूरी का काम करता है। ग्रामीणों का कहना है कि आर्थिक अभाव के कारण रेखा देवी का समुचित इलाज नहीं करवाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि आरोपी ट्रैक्टर मालिक भी घर छोड़कर अन्यत्र चला गया है। रेखा देवी ट्रैक्टर पलटने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी। साथ ही उसके पेट में गड्ढे में ज्यादा पानी चला गया था। यह भी पढ़ें- Araria News: एम्बुलेंस के अभाव में एक घंटे तक अस्पताल में रही रेखा इससे उनकी हालत गंभीर हो गई थी। मंगलवार को घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरगामा लाने पर प्रभारी चिकित्सा अधिका...