अररिया, सितम्बर 24 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में फसलों की बेहतर ऊपज के लिये खेतों में किसान जरूरत से अधिक उर्वरक डाल रहे हैं। हर साल किसान खेतों में पिछले साल की तुलना अधिक उर्वरक डालते हैं, ताकि अधिक ऊपज मिल सके। मगर खेतों में अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग मिट्टी को कितनी नुकसान हो रही है, इस पर किसान ध्यान नहीं देते हैं। खेतों की उर्वरा शक्ति लगातार छीन होती जा रही है जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ सकता है। रासायनिक उर्वरक पर निर्भरता कम करने और मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बरकरार रखने के लिए कृषि विभाग एक बार फिर वर्मी कम्पोस्ट पिट निर्माण पर विशेष जोर दिया है। हालांकि कुछ वर्ष पूर्व मेें भी कृषि विभाग के पहल पर किसानों ने जैविक खेती की ओर कदम बढ़ाया था, लेकिन राशि के अभाव में योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। अब एक बार फिर चौथ...