Araria News: जिले में अब तक 1.83 लाख किसानों का ही बना फार्मर आईडी
अररिया, जुलाई 20 -- Araria News: अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में फार्मर आईडी बनाने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान के बावजूद फार्मर आईडी बनाने की रफ्तार धीमी है। कृषि विभाग की ओर से लगातार कैंप लगाकर किसानों का फार्मर आईडी बनाया जा रहा है, लेकिन कागजी प्रक्रिया और किसानों के खुद के नाम जमीन नहीं होने के कारण जिले में फार्मर आईडी बनाने का काम गति नहीं पकड़ रहा है। तमाम प्रयास के बावजूद जिले में 55.89 फ़ीसदी किसानों का ही फार्मर आईडी बन पाया है। जिले में पीएम किसान योजना के कुल तीन लाख 28 हजार 187 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के लाभार्थी हैं जिनमें से अब तक एक लाख 83 हजार 418 किसान का ही फार्मर आईडी बन पाया है। कृषि विभाग की ओर से लगातार किसानों से अपील की जा रही है कि जिनका फार्मर आईडी नहीं बन पाया है वैसे किसान जल्द से जल्द अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.