अररिया, अक्टूबर 1 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत 'सेवा संकल्प' अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम अंतर्गत गुरूवार को जिले के सभी 2811 आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोषण क्षेत्र की तीन से चार माह की गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई तथा उन्हें गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण, स्वास्थ्य देखभाल एवं सुरक्षित मातृत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जीविका दीदियों, आशा दीदियों, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय के अन्य सदस्यों को आमंत्रित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिवारों को पौष्टिक आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने तथा गर्भावस्था के दौरान विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया。 यह भी प...