अररिया, सितम्बर 29 -- Araria News: जिला स्तरीय विद्यालयीय विभिन्न खेल प्रतियोगिता शुरू। अररिया, वरीय संवाददाता। नेता जी सुभाष स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय विद्यालयीय विभिन्न खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका विधिवत उद्घाटन डीएम विनोद दूहन, जिला खेल पदाधिकारी आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर डीएम ने कहा कि जिले में प्रतिभा को कोई कमी नहीं नहीं है। ख़ासकर खेल के क्षेत्र में यहां के बच्चे अपनी प्रतिभा का परचम लहराते रहे हैं। उम्मीद है इस जिला स्तरीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता में यहां के बच्चे विभिन्न खेलों के जरिए अपने अंदर छिपी प्रतिभा का परिचय देंगे। इस मौके पर विभिन्न पदाधिकारी, खेलप्रेमी, स्कूल के शारीरिक शिक्षक, अभिभावक और बच्चे मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: खेल महाकुंभ का आगाज: दो हजार छात्र-छात्राएं दिखाएंगे अपनी प्रति...