Araria News: जिला स्तरीय रेड रन मैराथन में राजकीय पॉलिटेक्निक अररिया का बेहतर प्रदर्शन
अररिया, जुलाई 18 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना एवं जिला एड्स नियंत्रण समिति अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय रेड रन मैराथन-2026 में राजकीय पॉलिटेक्निक, अररिया के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के पंचम सेमेस्टर के छात्र ऋषभ कुमार (रोल नं. 38) तथा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग की तृतीय सेमेस्टर की छात्रा आकृति कुमारी (रोल नं. 41) ने अपने-अपने वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय स्तर पर प्रो. पूजा भारती एवं प्रो. लौकुश कुमार ने समन्वयक के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं नेतृत्व किया। यह भी पढ़ें- Araria News: युवाओं को मिली एचआईवी एड्स से बचाव एवं न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.