Araria News: जिला बार एसोसिएशन अररिया का चुनाव आज, मतदान को लेकर तैयारी पूरी
अररिया, जुलाई 15 -- Araria News: अररिया, विधि संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन अररिया के वार्षिक चुनाव आगामी 15 बुधवार को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव व मतगणना की सारी प्रक्रिया जिला बार एसोसिएशन स्थित लल्लू बाबू सभागार के पुस्तकालय भवन में सम्पन्न होगी। यह जानकारी जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव सह वरीय अधिवक्ता सह चुनाव पदाधिकारी नरेंद्र कुमार झा ने दी है। इन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बार एसोसिएशन चुनाव पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि इस बार अध्यक्ष व महासचिव दो पदों के लिए मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित बार भवन में संपन्न होगी। मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी। इस चुनाव में जिला बार एसोसिएशन के सक्रिय 375 पंजीकृत अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.