Araria News: जिला प्रभारी व जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत को किया सम्मानित
अररिया, अगस्त 29 -- Araria News: कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को कुर्साकांटा प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत यादव को मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया । यह सम्मान संगठन सृजन अभियान के तहत बेहतर काम करने के कारण जिलाध्यक्ष मासूम रेजा और बिहार प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह जिला प्रभारी रंजन कुमार की ओर से किया गया है। प्रशांत यादव ने कहा कि इस सम्मान के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और जिला अध्यक्ष मासूम रेजा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.