अररिया, अगस्त 3 -- Araria News: अररिया। जिला परिषद की सामान्य बैठक में विभिन्न विभागों के कामों की हुई समीक्षा अररिया, निज संवाददाता जिला परिषद की सोमवार को आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा की गयी।डीआरडीए सभा भवन में जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व की बैठक में लिये गए निर्णय का अनुपालन नहीं होने पर सदस्यों ने नाराजगी जतायी।बैठक में शिंक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, कृषि विभाग, सिचाई प्रमंडल,अररिया, फारबिसगंज व बथनाहा, ग्रामीण कार्य विभाग अररिया व फारबिसगंज,खेल विभाग,मत्सय एवं पशुपालन विभाग सहित बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...