अररिया, जुलाई 10 -- Araria News: अररिया, वरीय संवाददाता समाहरणालय स्थित परमान सभागार में शुक्रवार शाम डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला गजेटियर्स की पाण्डुलिपि की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति की बैठक हुई। बैठक में इन्स्टीच्यूट फॉर ह्यूमन डेवलेपमेंट (आईएचडी) नई दिल्ली गजेटियर्स प्रशासन को लेकर प्रेजेंटेशन दिया गया। बैठक में जिला गजेटियर्स की तैयार पाण्डुलिपियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान आवश्यक संशोधन, अद्यतन तथ्यों के समावेशन तथा विषयवस्तु को अधिक प्रमाणिक एवं तथ्यपरक बनाने के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समिति के सदस्यों से अपेक्षित सुधार, मंतव्य, संक्षिप्त टिप्पणी प्राप्त किया गया ताकि अंतिम प्रकाशन से पूर्व आवश्यक संशोधन सुनिश्चित किए जा सकें। इस क्रम में डीएम ने संबंधित पदा...