अररिया, अक्टूबर 24 -- जहानपुर में दुर्गा पूजा पर सांस्कृतिक संध्या Araria News: जोकीहाट (एस)। प्रखंड के जहानपुर गांव में दुर्गा पूजा समिति की ओर से गुरुवार की शाम भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिलीगुड़ी और किशनगंज से पहुंचे कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। देर शाम तक कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और पूरा माहौल उत्साह व उमंग से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर फीता काटकर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर बजरंगबली मंदिर कीर्तन मंडली के सदस...