Araria News: जलजमाव से जर्जर हुई एसएच-77, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
अररिया, सितम्बर 20 -- Araria News: फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग स्थित रामपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-02 के समीप एसएच-77 पर लंबे समय से जलजमाव और सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को सड़क पर उतर आया। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से नाराज ग्रामीणों एवं युवाओं ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान टायर जलाकर संबंधित विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों आवागमन प्रभावित रहा। करीब ढाई घंटे तक जाम रहा सड़क। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण एसएच-77 की स्थिति बेहद खराब हो गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.