अररिया, नवम्बर 6 -- Araria News: भरगामा। निज संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत जयनगर गांव स्थित जयदेव नागेश्वरी दुर्गा मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए बैटरी, इनवर्टर, स्टेबलाइजर, साउंड सिस्टम समेत कई महत्वपूर्ण सामानों की चोरी कर ली। मंदिर में चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वहीं धार्मिक स्थल को निशाना बनाये जाने से लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता भी देखी जा रही है। इधर मामले को लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि यशवंत कुणाल ने भरगामा थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि जयनगर गांव स्थित वार्ड संख्या तीन में दुर्गा मंदिर में रात्रि करीब एक बजे अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बेखौफ चोरों ने बैटरी, इन्वर्टर, साउंड सिस्टम और स्टेबल...