अररिया, अक्टूबर 9 -- Araria News: रानीगंज। एक संवाददाता। बौसीं थाना क्षेत्र के लकुनमा गांव में जमीन खरीदने को लेकर चल रहे विवाद में रंजीत शर्मा की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार की देर शाम खेत से घर लौटने के दौरान बदमाशों ने रंजीत शर्मा को गोली मार कर हत्या कर दिया था। इस मामले में मृतक की पत्नी शबनम देवी के फर्द बयान पर बौसीं थाना में एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है। वहीं पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Araria News: खेत से घर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी मामले को लेकर बौसीं थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि रंजीत शर्मा अपनी बाइक से खेत से मूंगफली लेकर घर लौट...